Search

May 9, 2026 8:38 pm

मेले में आए तो सावधानी से घूमे नहीं तो पलक झपकते आपका सामान हो जाएगा गायब

राजकुमार भगत

पाकुड़। रथ मेला घूमने आए हैं तो हो जाएं सावधान ? आप पर बराबर किसी की नजर है ? खासकर उनका जिनके गले में सोने के चैन है ,कान में सोने की बाली है , मनी बेग में पैसे हैं। लापरवाह रूप से मोबाइल लेकर चल रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे जिनके पैर में आप सोने या चांदी के चूड़िया कड़ी पहना कर रखे हैं। जहां-तहां मोटरसाइकिल खड़ा हो । पलक झपकते ही गायब हो जाएंगे और आपको भनक भी नहीं होगी। बाद में कहीं कोई सुनवाई नहीं होगी। बस हाथ मलते रह जाएंगे। मेले की भीड़ में शातिर दिमाग चोर अपनी कला का प्रदर्शन कर इस प्रकार से आपकी जेब सफाई कर डालेंगे ,आपके चैन उड़ा लेंगे, पलक झपकते ही आपकी मोटरसाइकिल गायब कर देंगे इसकी आपको अंदाजा भी नहीं होगा। जब तक आपको मालूम होगा तब तक देर हो चुका होगा। आप चिल्लाते रह जाएंगे ।किंतु आप की चिल्लाहट आप तक ही सीमित रह जाएगा। पिछले दिनों रथ मेले के दिन अपनी लालपारवाही के कारण कई महिलाओं के गले की चैन छीनी जा चुकी है। इनकी गलती बस इतनी थी घर के पास से रथ गुजरने के समय इन्होंने 2 मिनट के लिए बस रथ रस्सी खींचा। वापस घर गई तो तो देखा कि गले से सोना का चैन गायब है। इसी प्रकार से रथ स्थल पर भी एक महिला की चेन शातिर दिमाग चोर हो या चोरनी गायब कर दी। पता नहीं इन्होंने थाने में शिकायत की अथवा नहीं। इन्हें थाने में शिकायत करनी थी। किंतु अपनी सावधानी बहुत जरूरी है जब आप मेले में जाएं तो बिल्कुल चौकस रहें और सोने के समान तो पहनकर ना ही जाए। अपनी पैसे पर बराबर नजर रखें। मोबाइल फोन भूल कर भी ऊपर पॉकेट में ना रखें। हाथ में भी बड़ी मजबूती से रखें। छोटे-छोटे बच्चे को सावधानीपूर्वक गोदी में ले ।नहीं तो आप उधर मोलभाव कर रही हैं इधर शातिर दिमाग बच्चे का पैर के पायल कड़ी को निशाना बना लिया होगा। अच्छा होगा या आप सावधानी से रहें। भीड़ से अलग रहे हैं। क्या पता जो आपके साथ बगल में खड़ी है / खड़ा है उनके दिमाग में क्या चल रहा है। सावधानी ही सुरक्षा है। सजग रहें और ध्यान रखें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!