Search

May 19, 2026 4:39 pm

मैराथन दौड़ में पाकुड़िया टोनाय मुर्मू ने मारी बाजी बबनटा हांसदा दूसरे व राजीव टोप्पो रहे तीसरे स्थान पर

सतनाम सिंह

पाकुड़ । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 74 वें गणतंत्र दिवस के पूर्व दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, एसडीओ श्री हरिवंश पंडित समेत अन्य पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। मैराथन दौड़ गांधी चौक से शुरू होकर सोनाजोड़ी और वहां से अनुमंडल कार्यालय आकर समाप्त हुई।
मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पाकुड़िया निवासी टोनाय मुर्मू ने अर्जित की। वहीं द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः हिरणपुर निवासी बबनटा हांसदा एवं बड़हरवा निवासी राजीव टोप्पो ने अर्जित की।
मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने कहा कि इस मैराथन दौड़ के आयोजन का मकसद देश के लिए युवाओं को उनके दायित्व के लिए जागृत करना है। समाज में एकता व सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे इसके लिए हम सबों को मिलकर प्रयास करना होगा।जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न खेल संघों एवं सिविल सोसाइटी के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैराथन का आयोजन किया जाता है। प्रथम स्थान अर्जित करने वाले टोनाय मुर्मू को बतौर पुरस्कार साइकिल दिया गया। वहीं अन्य दोनों द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले धावकों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ० मंटू कुमार टेकरीवाल, अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित, मुख्यालय डीएसपी श्री बैधनाथ प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, पाकुड़ एसडीपीओ श्री अजीत कुमार विमल, पाकुड़ बीडीओ मो० शफीक आलम एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री कोशलेश यादव, एसएमपीओ पवन कुमार, जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह, दीपू उपाध्याय, दुर्गा मरांडी, शहरकोल मुखिया विकास गोंड, विश्वनाथ पंडित, नारायण चंद्र रॉय, मानिक देव, संजीत, सनत, सफा बास्की, समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20230125 wa00703418381749114302589
img 20230125 wa0067655598922368186017
img 20230125 wa00696085608311562207561
img 20230125 wa00687175672674586690367
img 20230125 wa00666157559284829794560
img 20230125 wa00622799033523022474302
img 20230125 wa00656110268137288627699
img 20230125 wa00633217933784041125
img 20230125 wa00615525482078278347272
img 20230125 wa00648403399839165044112

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!