Search

June 21, 2026 8:13 pm

मोटरसाइकिल चालक ने नशे की धूत में, राहगीर को मारी ठोकर, राहगीर हुआ घायल।

तालझारी से अरुण चौधरी की खबर।

मोटरसाइकिल चालक ने नशे की धूत में, राहगीर को मारी ठोकर, राहगीर हुआ घायल।

संवाददाता तालझारी :-बुधवार को राजमहल थाना क्षेत्र के लालमाटी बेलदारचक स्थित कब्रस्तान चौक के पास नशे में धुत मोटरसाइकिल चालक बबलु मोहली पिता गायना मोहली पता वेतौन एवं सुशील टुडू पिता संझला टुडू अम्बाडिहा दोनों थाना जुड़वाबाड़ी जिला साहिबगंज बाईक संख्या जे एच I8 जे -0273 से अपने रिश्तेदार के यहां तालझारी के गोदायढाफ आऐ हुए थे वापसी घर जाने के क्रम में कब्रिस्तान चौक के पास संध्या समय 5 बजे राजमहल थाना क्षेत्र के लाल माटी निवासी अजय साहा उम्र 50 वर्षीय पिता स्वर्गीय शंकर साहा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिई, जिससे अजय साहा के माथे में चोट लग गई और गंभीर रूप से वह घायल हो गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने समाजसेवी प्रजापति प्रकाश बाबा को दी, बाबा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से तालझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु पहुंचाया। वहीं स्थानीय व्यक्ति अनवर अंसारी ने भी घायल व्यक्ति को पहुंचाने के लिए भरपूर मदद किया। वही घायल व्यक्ति का इलाज मौके में मौजूद डॉक्टर द्वारा किया गया, गंभीर परिस्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए समाचार लिखने तक तालझारी से बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही थी वही देखा जाए तो 2023 के प्रवेश करते ही तालझारी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है जिसका मुख्य कारण चालकों द्वारा नशा पान कर वाहन को चलाना,आपको बताते चलें कि अभी तक जितनी भी मोटरसाइकिल दुर्घटनाएं हुई है यह सभी दुर्घटनाएं चालकों की लापरवाही के कारण हुई है। इस पर स्थानीय प्रशासन को नशा पान कर वाहन चला रहे चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की अति आवश्यकता है जिससे कि इस तरह की घटना पर अंकुश लगाया जा सके।

img 20230105 wa00348405078220863653438
img 20230105 wa00351610586050671244343

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!