Search

May 10, 2026 5:17 am

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर भाजपा ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान

राजकुमार भगत

पाकुड़।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ विधानसभा की संयुक्त मोर्चा सम्मेलन नवीनगर मंडल के शाहबाजपुर गांव में की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात एवं विशिष्ट अतिथि अब संकेत मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सुश्री मिस्फिका हसन ने संबोधित किया। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल अपने देशवासियों के प्राणों की रक्षा की बल्कि विश्व को भी भारत निर्मित वेक्शन उपलब्ध कराया।कश्मीर से धारा 370 हटाने का कार्य किया। तीन तलाक जैसी कुप्रथा को मिटाया। गरीबों के बीच मुफ्त अनाज का वितरण किया। विश्व में भारत के नाम ऊंचा करने का काम किया और आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में वे जाने जाते हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सुश्री में मिस्फिका हसन ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष बेमिसाल रहे। उन्होंने भारत के एक-एक नागरिक की चिंता की और उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए कई बड़ी योजनाएं लोगों के लिए लेकर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ किया है।कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू संथाल परगना प्रभारी रिंकू शेख, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसन्ना मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुख्तार, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद राजा, महामंत्री सफीक अंसारी, बरहरवा नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल दास मोहम्मद रॉफ, जमीरुल शेख सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

IMG 20230617 WA0027
IMG 20230617 WA0026 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!