सतनाम सिंह
पाकुड़। यूथ कांग्रेस ने रविवार को भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कर मनाया। जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ बुलेट ने कार्यकर्ताओं के साथ सदर अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। महिला वार्ड और पुरुष वार्ड में जाकर मरीजों से हालचाल पूछा। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। मरीजों के परिजनों से भी बातचीत किया। मरीजों का हौंसला अफजाई भी किया। युवा जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ बुलेट ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म आज ही के दिन 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। आधुनिक भारत के अग्रणी नेताओं में शुमार राजीव गांधी अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनका विजन हम सबको अभी भी प्रेरणा देता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी में देश प्रेम की भावना कूट कूट कर भरी हुई थी। युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं इससे पूर्व जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ बुलेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि देबू विश्वास, युवा कार्यकर्ता नसीम आलम, जलालुद्दीन शेख, साकिर हुसैन, अशगर शेख, अब्दुल अजीज आदि मौजूद थे।













