राजकुमार भगत
पाकुड़।भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने प्रधानमंत्री द्वारा रक्षाबंधन उपहार के बहुत-बहुत बधाई देते हुए लिए उनका आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा है कि कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ने गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए, 33 करोड़ एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 की कमी की घोषणा की है। यानि अब एक गैस सिलेंडर 1100 की बजाय 900 में प्राप्त होगा। जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मार्च 2023 में प्रदान की गई 200 की सब्सिडी के अलावे यह 200 की राहत मिलेगी। इससे लगभग 10 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को 700 रुपये में सिलेंडर मिलेगा। इसके साथ ही मोदी सरकार ने अतिरिक्त 75 लाख उज्जवला कनेक्शन को भी ग्रीन सिंगल दे दी है। जिससे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कुल लाभार्थियों की संख्या 10 करोड़ 35 लाख हो जाएगी। निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष-सह-उज्जवला दीदी संघ की जिलाध्यक्ष सम्पा साह ने पाकुड़ की जनता और बहनों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है । उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम कम कर रक्षाबंधन पर हम बहनों को बड़ा उपहार दिया है।उन्होंने कहा कि 35 करोड़ बहनों को और उज्ज्वला योजना से जुड़ी 10 करोड़ 35 लाख बहनों को 400 का लाभ मिलेगा।











