Search

May 19, 2026 7:30 am

रविंद्र भवन में कला दल के चयन को लेकर ऑडिशन का हुआ आयोजन

राजकुमार भगत

पाकुड। शहर के रविंद्र भवन, टाउन हॉल में जिला जनसंपर्क विभाग की ओर से सांस्कृतिक कलादलों का चयन को लेकर मंगलवार को ऑडिशन का आयोजन किया गया। ऑडिशन का उद्घाटन अपर समाहर्ता सह चयन दल की अध्यक्ष श्रीमती मंजू रानी स्वासी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने ऑडिशन का उद्देश्य, सरकार के गाइडलाइन से कलादल के कलाकारों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कलादल के प्रदर्शन के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जाएगा और समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए नंबर के अनुसार कलादल को ए, बी, सी ग्रेड दिया जाएगा मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी श्री विजन उरांव, जिला खेल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार, देवराज चटर्जी, ऋषि राज चटर्जी, ललित मंडल, जिला जनसंपर्क कार्यालय के इकाई लिपिक राजेश कुमार, दीपाली साह, भूषण कुमार, प्रीतम कुमार समेत चयन समिति के सदस्य मौजूद थे। मौके पर कई कलादल के कलाकारों के द्वारा ऑडिशन दिया गया।

img 20230207 wa00699020148866553280762
img 20230207 wa00703881551491403286253
img 20230207 wa00714404693829089847400

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!