बजरंग पंडित
राज्य स्तरीय चार सदस्यीय टीम ने मंगलवार को सीएचसी महेशपुर का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की। वही टीम ने बताया कि सीएचसी महेशपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दरम्यान टीम ने ओपीडी, एमआर टीकाकरण का रिपोर्ट, वार्ड, दवाई का स्टॉक, एक्सपायरी दवाई का जांच करते हुए निरीक्षण किया गया। वहीं राज्य स्तरीय टीम निरीक्षण के दरम्यान सीएचसी महेशपुर की बदहाली देखकर नाखुश नजर आये। वही टीम ने बताया कि एमआर, कालाजार, मलेरिया फाइलेरिया से संबंधित सीएचसी प्रभारी से जानकारी ली गई. साथ ही सीएचसी का निरीक्षण किया गया. जहां सीएचसी में ओपीडी के कक्ष को स्टोर रूम बनाकर रखने ओर स्टोर रूम में एल्बेंडाजोल पड़ा देख नाराजगी जाहिर की। राज्य स्तरीय टीम एसपीओ डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएमओ डॉ. अमित, कालाजार से जयंत देव सिंह, स्टेट डब्ल्यूएचओ के डॉक्टर अभिषेक पोल शामिल थे।





