सतनाम सिंह
पाकुड़ । जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सत्र 2022 _23 में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, विशेषकर आदिवासी विद्यार्थियों को पूर्व जिपअध्यक्ष बाबू धन मुर्मू द्वारा पुरस्कृत कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके पूर्व समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व ज़िप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू पाकुड़ को परंपरागत तरीके से विद्यालय के प्रधानचर्या नागेंद्र झा द्वारा पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया गया। श्री मुर्मु भारत माता तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । श्री मुर्मुजी ने उपस्थित छात्र छात्राओं को अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार के द्वारा विद्यार्थीयो के लिए लाई गई नई शिक्षा नीति बेहतर है। राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 12 साल की स्कूली शिक्षा और 3 साल की आंगनबाड़ी प्रीस्कूलीन के साथ-साथ के 5 + 3 + 3 + 4 पर आधारित हे। छात्र अपनी इच्छा अनुसार विषय चुन सकते हैं । पांचवी कक्षा तक के छात्र मातृ भाषा या क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई कर सकेंगे। समग्र विकास के साथ मूल्यांकन प्रक्रिया में पूरी तरह से सुधार सीखने की प्रक्रिया में छात्रों की प्रगति पर पूरी नजर रहेगी। उच्च शिक्षा में जीईआर को 2035 तक 50% बढ़ाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 3.5 करोड़ नई सीटें जोड़ी जाएगी।उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के लिए जीडीपी का 6% हिस्सा मोदी सरकार खर्च करेगी ।नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2023 के अंतर्गत पांचवी कक्षा तक बच्चों को उनकी मातृभाषा या फिर क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाने का प्रावधान रखा गया है। मौके पर
राम मुर्मू , जेम हेम्ब्रम , लुचिता हेम्ब्रम , प्रिय मुर्मू एवं सुरेश पहाड़िया को शबाबूधन मुर्मू, भाजपा सत मोर्चा के डेनियल किस्कु , भाजपा मंडल अध्यक्ष सोरेन ने पुरुष्कृत किया ।









