Search

May 9, 2026 11:26 am

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी पाकुड़िया पहुंची, सीओ,बीडीओ ने बुके देकर स्वागत किया

सतनाम सिंह

पाकुड़िया राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी मंगलवार को पाकुड़िया प्रखंड के बोंन्नोग्राम पंचायत भवन पहुंची जहां उन्हें सीओ किरण डांग,पंचायत की मुखिया अनिता हेम्ब्रम,पंचायत समिति सदस्य रीमा रविदास, बीपीओ जगदीश पंडित सहित अन्य ने बुके देकर स्वागत किया।उकसे पश्चात वहां उपस्थित ग्रामीणों के साथ बैठक कर महिलाओं से सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ कि जानकारी प्राप्त की। बैठक में उपस्थित कुमार पोखर गांव के महिला सरस्वती बविता मरांडी ने बताई की अज्ञात लोगों द्वारा पत्र के माध्यम से मुझे एवं मेरे परिवार को डराने धमकाने का कार्य किया जा रहा है।वही बोनोग्राम के विधवा नमिता रानी घोष का घर मे आग लगने के बाद उसे अब तक आवास एवं अन्य कोई सरकारी सहायता नहीं मिल पाया है जानकारी दिया इस पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या ने सीओ को फटकार लगाते हुए नमिता रानी घोष को 15 दिनों के अंदर सरकारी लाभ मुहैया कराने को कहा एवं आयोग को संबंधित रिपोर्ट भेजने को कहा।साथ ही बैठक में आने वाली महिलाओं की किस प्रकार से और कितनी जल्दी सहायता की जा रही है, इस बारे में जानकारी ली।कितनी महिलाएं केंद्र में रूकी और किस प्रकार की समस्याओं से पीड़ित थी,इस बारे भी जानकारी जुटाई। इसके बाद एसएचजी की महिलाओं के साथ मुलाकात की।उन्होंने महिलाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली इसके बाद बैठक में ही बन्नोग्राम के महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा मिलने वाले सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली।और बैठक में महिलाओं के कहने पर बोन्नोग्राम के विभिन्न महिलाओं के झुग्गी झोपड़ी आवास को जांच किया जांच के क्रम में प्रधानमंत्री आवास के लाभुक मानिक डोम घर का निरीक्षण किया निरीक्षण के उपरांत घर के अंदर रंग रोहन एवं प्लास्टर नहीं रहने के कारण नाराजगी जताई।मौके पर ही वैसे लाभुक जो योजनाओं से वंचित रह गए हैं, वैसे लाभुक को यथाशीघ्र योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश सीओ एवं बीपीओ को दिया।मौके पर जैएसएलपीएस बीपीएम प्रशांत यादव,बीपीओ राजीव कुमार , स्वास्थ्य विभाग,कल्याण विभाग सहित अन्य पदाधिकारी,थाना के एएसआई अशोक यादव दर्जनों पुलिस जवान ग्रामीण महिलाएं समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230627 WA0095
IMG 20230627 WA0094
IMG 20230627 WA0093 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!