Search

May 19, 2026 5:21 am

रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया



हेमंत हांसदा

पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न पंचायत भवनों में रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया सभी पंचायतों में मुखिया की देखरेख में आयोजन संपन्न किया गया । इस दौरान पाकुड़िया सहित मोंगलाबाँध , बीचपहाड़ी, बनियापसार, बसंतपुर , डोमनगडिया , बननोग्राम , लागडुम , गनपुरा सहित अन्य पंचायतों में ग्रामीणों की मौजूदगी में रोजगार दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अंचलाधिकारी किरण डांग ने कई पंचायत कार्यालयों में पहुँच कर लोगो की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर मनरेगा का नया जॉबकार्ड का पंजीकरण ,रोजगार का आवंटन,समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आवास निर्माण योजना सहित अन्य से संबंधित समस्याओं को सुना । साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार ने पंचायत सचिव को इन सभी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया

img 20230209 wa00182148749720056297214
img 20230209 wa00172537736507187451591
img 20230209 wa00192777823359753859355

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!