राजकुमार भगत
दिशाहीन लक्ष्य प्राप्ति से उपायुक्त नाराज
पाकुड़। उपायुक्त के निर्देशानुसार दिनांक 01 फरवरी से 14 फरवरी तक पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। परंतु अभी भी 49411 आधार सिडिंग लंबित है।इसे लेकर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होने लक्ष्य के अनुसार सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से आधार सिडिंग कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सशक्तिकरण पखवाड़ा का अवशेष बचे 6 दिनों में प्रतिदिन 8233 आधार सिडिंग किया जाना है।आधार लंबित रखने वाले दुकान की सं० पाकुड़ नगर में 36, आधार लंबित रखने वाले लाभुकों की संख्या 1226 एवं प्रतिदिन आधार सीडिंग का निर्धारित लक्ष्य 204 हे।
पाकुड़ ग्रामीण में 206, आधार लंबित रखने वाले लाभुकों की संख्या 13310 है। हिरणपुर में 50, आधार लंबित 2419,
लिट्टीपाड़ा में 75, आधार लंबित लाभुकों की संख्या 16907 । अमड़ापाड़ा में 35 , आधार लंबित 2280 है ।महेशपुर में 188, आधार लंबित रखने वाले लाभुकों की संख्या 9913 एवं प्रतिदिन आधार सीडिंग का निर्धारित लक्ष्य 1652 दिया गया है।
पाकुड़िया में 88, आधार लंबित र
3356 एवं लक्ष्य 559 प्रतिदिन है।
उपायुक्त वरुण रंजन ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निदेश दिया है कि लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन आधार सिडिंग का कार्य करवाना सुनिश्चित करें । दिनांक 10 फरवरी को पुनः आधार सिडिंग की समीक्षा की जायेगी।






