Search

May 16, 2026 1:29 am

लंबे समय से फरार चल रहे डीलर फूलवंती मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के चुनपाड़ा गांव के राशन कार्डधारियों का सरकारी खाद्यान्न गबन करने के आरोप में काफी दिनों से फरार चल रहे डीलर फूलवंती मुर्मू को पाकुड़िया पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर पाकुड़ जेल भेज दिया । स्थानीय कार्डधारीयो के शिकायत पर तत्कालीन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार ने डीलर फूलवंती मुर्मू के विरुद्ध सरकारी अनाज गबन करने को लेकर थाना कांड संख्या 84/22 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी । उस समय संबंधित डीलर फूलवंती के विरुद्ध राशन कार्डधारियों ने पाकुड़िया से महेशपुर जानेवाली पथ को डुमरशोल के पास जाम कर प्रशासन से कार्यवाही की मांग की थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!