युवाओं को मिलना चाहिए मौका यही है लायंस क्लब की सोच,
सतनाम सिंह
पाकुड़। शुक्रवार को देर शाम क्लब भवन में एक बैठक लायन सुरेश बाकलीवाल की अध्यक्षता में की गई जिसमें कई आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में प्रस्ताव पारित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित मई माह में होने वाली कैबिनेट की बैठक डिस्ट्रिक्ट 322 ई को लायन सुरेश बाकलीवाल कराए जाने पर आपसी सहमति बनी। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि आई विज़न सेन्टर को पुनः प्रारंभ किया जाए । इसके साथ ही सत्र
वर्ष 2023-24 के पदाधिकारियों का चयन किया गया । आपसी सहमति से एम जे एफ लायन मंजीत लाल को अध्यक्ष, लायन प्रेम भगत व लायन राजीव रंजन को उपाध्यक्ष तथा सचिव के रूप में लायन प्रमोद डोकानिया , एवं कोषाध्यक्ष के रूप में लायन नारायण भगत का चयन सर्वसम्मति से किया गया । इस अवसर पर नए सदस्य मोहित जैन को पिन,किट दे कर उनका क्लब में उनको सम्मानित किया गया।
बैठक में आर सी लायन ब्रजमोहन साह, सचिव प्रमोद डोकानिया,कोषाध्यक्ष संतोष केजरीवाल, लायन प्रेम भगत,लायन मंजीत लाल,लायन नारायण भगत,लायन राजीव रंजन,लायन निर्मल जैन,लायन मोहित जैन उपस्थित थे।






