Search

May 14, 2026 12:22 am

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत लिट्टीपाड़ा एवं आमड़ापाड़ा प्रखंड के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

पाकुड़ फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2023 के निमित्त विभागीय निदेश के आलोक में आज दिनांक 06.12.2022 को श्री जुगनु मिंज, उप परिवहन आयुक्त सह- सचिव, संथाल परगना क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दुमका द्वारा 04-लिट्टीपाड़ा (अ०ज०जा० ) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत लिट्टीपाड़ा एवं आमड़ापाड़ा प्रखंड के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा पुनरीक्षण अवधि के दौरान अधिक से अधिक अहर्त्ताधारी योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में निबंधन करने, मतदाताओं को शत-प्रतिशत आधार से जोड़ने तथा विलोपन में नियमानुसार कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में स्थानीय लोगों को पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित किये जा रहे गतिविधियों के बारे में जानकारी उनके द्वारा दी गई।

निरीक्षण के दौरान में उनके साथ प्रभारी पदाधिकारी, जिला निर्वाचन शाखा, पाकुड़ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी -सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी, लिट्टीपाड़ा एवं आमड़ापाड़ा उपस्थित रहे।

IMG 20221207 WA0031
IMG 20221207 WA0033
IMG 20221207 WA0032

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!