Search

May 19, 2026 12:36 am

विधायक ने किया माघी मेला का उद्धघाटन

हेमंत हांसदा

पाकुडिया प्रखंड के पलियादहा में रविवार को आयोजित माघी मेला का उद्धघाटन मुख्य अतिथि महेशपुर के झामुमो विधायक‎ माननीय प्रो.स्टीफन मरांडी फीता काटकर किया।प्रत्येक‎ साल की भांति इस साल भी माघी मेला का आयोजन हुआ‎। मेला मे पहुंचे‎ विधायक‎ प्रो.मरांडी का आयोजनकर्ता द्वारा‎ आदिवासी रितिरिवाज से माला पहनाकर भब्य स्वागत किया गया। मेला में आदिवासी सांस्कृतिक‎ कार्यक्रम का आयोजन‎ किया था कार्यक्रम के प्रतिभागियों को विधायक‎ जी ने पुरस्कृत भी किया। विधायक ने मेला में उपस्थित‎ लोगों‎ को संबोधित करते हुए कहा की माघी मेला से समाज की आस्था जुड़ी हुई है आदिवासी समाज सदियों से माघी मेला को मानते आये है। इस मेला का आयोजन भी बहुत दिनों‎ से होता आ रहा है । मेले में आये लोगों से कहा की आप सब शांतिपूर्ण ढंग से मेला का लुत्फ उठाए। साथ ही विधायक‎ ने उपस्थित‎ लोगों‎ से हेमंत सोरेन सरकार के उपलब्धि‎यों के बारे में बताया और उसका पुरा पुरा लाभ उठाने को कहा। विधायक‎ ने मेला के आयोजनकर्ता को धन्यवाद दिया और कहा मेरी शुभकामनाएं आप सब के साथ है
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,प्रखंड उपाध्यक्ष निवारन मरांडी,प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी,देवीधन टुडू,अशोक भगत,दाउत मरांडी,नजरूल ईसलाम,मंटू भगत,हाकिम अंसारी,मुनीराम मरांडी,लालबाबु शेख,नेजाम अंसारी,विनोद भगत, हफाजुद्दीन अंसारी सहित अन्य उपस्थित‎ थे।

img 20230213 wa00334223077856130936570
img 20230213 wa00324785145013518874630
img 20230213 wa00306569539945042583241
img 20230213 wa00314840739389388716239

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!