Search

May 12, 2026 3:50 am

विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन

सतनाम सिंह

विभिन्न योजनाओं में लाभुकों के बीच तिरसठ करोड़ चौसठ लाख बयालीस हजार पांच सौ रूपए परिसम्पत्तियों का किया गया वितरण

जिले के सभी प्रखंडों में भी विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के संरक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वाधान में सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं (मानवता, कर्तव्य, श्रमेव वदत, तृप्ति, निरोगी भव, आत्मनिर्भरता, चेतना एवं शक्ति) के अंतर्गत सभी वर्गों के लोगों तथा महिला, विधवा, बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग अनुसूचित जाति, जनजाति, पीड़ितों व असहाय आदि को सशक्त बनाने एवं लाभ प्रदान कराने हेतु विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन रविवार को समाहरणालय सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय पाकुड़ राधा कृष्ण, पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर एवं मोहिउद्दीन अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन पाकुड़ के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के द्वारा चयनित योग्य लाभुकों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के द्वारा लाभ प्रदान कराया गया।
इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं में कुल तिरसठ करोड़ चौसठ लाख बयालीस हजार पांच सौ रूपए का परिसम्पत्ति का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में शिल्पा मुर्मू, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़, कमल प्रकाश, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, पाकुड़, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन एवं जिले के विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20230521 WA0017
IMG 20230521 WA0016 1
IMG 20230521 WA0034
IMG 20230521 WA0035
IMG 20230521 WA0036

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!