Search

May 12, 2026 9:34 pm

विवादित बयान को लेकर बजरंग दल समेत सनातनी लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया।किया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार देर शाम को पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत खजूरचूआँ, जामसोल, नावाडीह, अंगरगढ़िया बजरंगबली मंदिर सहित अन्य गांव में विश्वहिंदू परिषद जिला धर्म प्रसार प्रमुख जयंत टुडू,एवं पंचायत संयोजक गोपाल राय के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया।गोपाल राय ने कहा की झारखंड राज्य के पूरे प्रांत समेत जिलों व प्रखंड के हर बजरंगबली के मंदिरों में आरती और हनुमान चालीसा का पाठ कर विवादित बयान का विरोध बजरंग दल समेत सनातनी लोगों ने किया। कहा कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया था, जिसमें पीएफआई के साथ-साथ हिंदू संगठन बजरंग दल को बैन करने की बात घोषणा पत्र में कही गई थी। इसके बाद बजरंग दल समेत सनातनी लोगों ने विवादित बयान का मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ कर आरती गाकर इसका पुरजोर विरोध किया।सभी सनातनी समाज के लोगों ने मंदिर में पाठ में शामिल होकर एकजुटता का परिचय दिया। मौके पर साधन राय, इतवारी राय, साहेब किस्कु, गणेश हाँसदा, मिथुन राय, दशरथ राय, विजय राय सहित अन्य सनातनी ने भाग लिया।

IMG 20230510 WA0041 1
IMG 20230510 WA0042

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!