राजकुमार भगत
उपायुक्त वरूण रंजन के निर्देशानुसार शनिवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के परिसर में ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है।जिला के सभी विद्युत उपभोक्ता अपने विद्युत विपत्र से संबंधित किसी भी समस्या के त्वरित समाधान हेतु सादर आमंत्रित हैं। इस ऊर्जा मेला में उपभोक्ता अपने घर का लोड बढ़ा सकते हैं । टैरिफ बदल सकते हैं, खराब मीटर को बदलने एवं अनमीटर उपभोक्ता नया मीटर , नया विद्युत संबंध हेतु आवेदन दे सकते हैं। झारखंड सरकार द्वारा दी जा रही 100 यूनिट फ्री बिजली का लाभ लेने हेतु जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।






