राजकुमार भगत
पाकुड़- पाकुड़ कालिकापुर दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष अर्धेन्दु शेखर गांगुली ने माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम जी को पूजा पांडाल में आने का आमंत्रण दिया गया था। माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम जी कलिकापुर दुर्गा पूजा के पंडाल में बैठक कर कहे कि दुर्गा पूजा को अनुशासन में रहकर मनाएं। सभी मिलजुलकर यह त्योहार को मनाएं। पूजा कमिटी के लोग विधि-व्यवस्था का खास ध्यान रखें। उक्त बातें माननीय मंत्री आलमगीर आलम ने कही। पाकुड़ का यह कलिकापुर दुर्गापूजा 3 सौ साल पुराना है और पाकुड़ का पहला है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, अर्धेन्दु गांगुली, शाहीन परवेज, देबू विश्वास, गुलाम अहमद, सचिव खोखन मंडल, कोषाध्यक्ष मनोज साहा आदि मौजूद थे।






