रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर(पाकुड़):– प्रखंड के अस्कंधा पंचायत के साहिब नगर गांव में बीते रात सुबोध मंडल के घर में शॉट सर्किट होने से लगी भीषण आग।आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगी,आग काफी भयावाह होनी लगी जिसके कारण घर में रखा काफी सामान,जिसमे दो बाइक, हीरो मशीन, कंप्यूटर, कांटा, गेंहू 10 क्वेंटल,टीवी, स्टेपलाइजर इत्यादि सामान जल के राख हो गया।घर के मालिक सुबोध मंडल को लाखों का नुकसान हो गया, आकलन के अनुसार 2 से 2.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मौके पर महेशपुर अंचल अधिकारी के आदेश पर कर्मचारियों ने राहत सामग्री का वितरण किया और आश्वासन के बाद आगे की आवश्यक करवाई अंचल अधिकारी के द्वारा सुनिश्चित है
















