Search

April 28, 2026 3:23 am

सड़क दुर्घटना में हुई 1 व्यक्ति की मौत

बजरंग पंडित

हिरणपुर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निकट मुख्य सड़क में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान नही हो पाई है। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई सत्यदेव प्रसाद ने शव को अपने कब्जे में लेकर हिरणपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार हिरणपुर की ओर से एक अज्ञात वाहन महेशपुर की ओर जा रहा था , वही पैदल हिरणपुर की ओर जा रहे व्यक्ति को कुचल दिया। वही दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन डाक पार्सल की है। पुलिस अभी मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!