Search

May 14, 2026 12:28 am

सभी प्रखंड के गांवों को ओडीएफ प्लस के साथ जोड़ा जायेगा – निदेशक, एसबीएम, ग्रामीण

सतनाम सिंह

निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड, डॉ० नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न

शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड, डॉ० नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा का आयोजन किया गया।

जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया

जल जीवन मिशन के तहत बैठक में मुख्यत: निविदा कार्यों के प्रगति की समीक्षा, एकरारनामा एवं कार्यआदेश की समीक्षा तथा एजेंसियों के द्वारा उपलब्ध कराए गए सर्वे एवं डिजाइन के अनुमोदन के प्रगति की समीक्षा, आईएमआईएस में एफएचटीसी की प्रगति की प्रविष्टि की समीक्षा, आवंटन की विरुद्ध व्यय की समीक्षा, वाटर क्वालिटी आईईसी एवं कैपेसिटी बिल्डिंग संबंधी कार्यों की भौतिक वित्तीय प्रगति की समीक्षा, जल सहिया एवं आईएसएएस के भुगतान की समीक्षा, टीपीआईए की कार्यों की समीक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

ओडीएफ प्लस को सफल बनाने हेतु ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ें – निदेशक

बैठक को संबोधित करते हुए निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) डॉ० नेहा अरोड़ा ने कहा की ओडीएफ प्लस का एकमात्र उद्देश्य इसके मुख्य घटकों के बारे में जागरूकता पैदा करना, ओडीएफ प्लस के पहलों में सामुदायिक भागीदारी को मजबूत बनाना सहित सही जानकारी और बेहतर समझ के आधार पर निर्णय लेने के लिए व्यक्तियों और परिवारों को सशक्त बनाना ही इसका उद्देश्य है।

इस दौरान उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से परिचय प्राप्त करते हुए ओडीएफ प्लस के बारे में जानकारी के साथ इसमें 6 कॉम्पोनेंट्स के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि वैसे गांव जिसमे स्वच्छता क्षेत्र में मनरेगा से कम काम हुए हैं वैसे गांव को ओडीएफ प्लस बनाना हैं। सभी प्रखंड के सभी गांवों को ओडीएफ प्लस के साथ जोड़ा जायेगा। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी मुखिया, जल सहिया, पंचायती राज के डीपीएम, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य के साथ बैठक कर लें और ओडीएफ प्लस के बारे में वर्कशॉप का आयोजन कर के बताएं। इस मौके पर ब्लाक कॉर्डिनेटर को गांव का एक्शन प्लान बनाने का भी निर्देश दिया गया।

गांवों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करें

वहीं निदेशक द्वारा बताया गया ओडीएफ फेज- 1 लोगों की जनसभागिता जुड़ गई थी, इसलिए सफल हुआ। ओडीएफ प्लस को सफल बनाने हेतु ज्यादा से ज्यादा लोगों को ओडीएफ प्लस से जोड़ें। साथ ही अधिक से अधिक गांवों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करें। फिजिकल/वर्चुअल ट्रेनिंग करवाएं और कैपेसिटी बिल्डिंग एक्टिविटीज भी करवाएं। उन्होंने राज्य स्तर से दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

गांव का सर्वे कर बेहतर कार्य योजना बनाएं; कचरे का उचित प्रबंधन से गांव बनेंगे स्वच्छ – डीडीसी

वहीं डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आपलोग पहले गांव का सर्वे कर लें ताकि गांव लेवल पर बेहतर कार्य योजना बनाया जा सके। प्लान को बेहतर तरीके से बनाएं ताकि स्ट्रैक्चर बन जाने के बाद इसका दुरुपयोग ना हो। वहीं डीडीसी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (एसबीएम-जी) के दूसरे चरण में सभी प्रकार के कचरे का उचित प्रबंधन करना, जो न केवल हमारे गांवों को स्वच्छ बनाएगा, बल्कि ग्रामीण परिवारों के लिए आय पैदा करने और सतत विकास लक्ष्यों की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए आजीविका के नए अवसर सृजित करने के अवसर भी पैदा करेगा। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण सफाई और सुरक्षित स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को सुदृण करता है और इस तरह अपने नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करता है।

ओडीएफ प्लस फेज II के तहत किए जाने वाले कार्यों को पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से बताया गया। जिसमें सभी गांव के मल कीचड़ प्रबंधन (एफएसएम), बायोडिग्रेडेबल कचरा प्रबंधन (बीडब्ल्यूएम), प्लास्टिक कचरा प्रबंधन (पीडब्लूएम) और दूषित जल प्रबंधन (जीडब्ल्यूएम) सहित अन्य प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।

मौके पर संयुक्त सचिव सह संयुक्त निदेशक SBM-G इंद्रदेव मंडल, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, राज्य परामर्शी SBM-G श्री संजय कुमार पांडेय, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी राहुल कुमार श्रीवास्तव,जिला समन्वयक सुमन मिश्रा, इमरान आलम, रितेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

IMG 20221209 WA0045
IMG 20221209 WA0046 1
IMG 20221209 WA0044

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!