धीरेन साहा
महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को सीडीपीओ सबिता कुमारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. सीडीपीओ ने पोषण ट्रैकर को लेकर सभी पंचायत के दो सेविकाओं को प्रशिक्षण दी. प्रशिक्षण में सावित्री बाई फुले झानो किशोरी के बारे में जानकारी देते हुए छूटे हुए किशोरियों का आवेदन दो दिनों के अंदर कार्यालय में जमा करने को कहा गया. सीडीपीओ ने मातृ वंदना योजना का प्रथम व द्वितीय गर्भवती महिलाओं का ई-श्रम कार्ड और आधार कार्ड के साथ आवेदन जमा करने का निर्देश दी गई. मौके पर सीडीपीओ के अलावे महिला पर्यवेक्षिका मार्केट कंचन अंजली मालवा, रुथ टूडू, सुमित्रा देवी, एलिजाबेथ किस्कु, चंदा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।










