Search

May 16, 2026 2:22 am

सेल फुटबॉल एकेडमी के लिए खिलाड़ियों का चयन संपन्न, डेढ़ सौ खिलाड़ी ने लिया भाग

राजकुमार भगत

पाकुड। जिला मुख्यालय स्थित जिला स्तरीय स्टेडियम (बैंक कॉलोनी) पाकुड़ में बोकारो स्टील प्लांट द्वारा आयोजित सेल फुटबॉल अकैडमी चयन ट्रायल का दूसरे दिन का शुभारंभ पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा ने किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ व पाकुड़ जिला फुटबॉल संघ के महासचिव रणवीर सिंह ने बताया कि ट्रायल के दूसरे दिन लगभग डेढ़ सौ विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें लगभग 400 बालक खिलाड़ी शामिल हैं । ट्रायल बोकारो सैल से आए सीनियर मैनेजर स्पोर्ट्स सह चीफ सेल फुटबॉल अकैडमी के पदाधिकारी सुभाष रजक के देखरेख में आयोजित की गई।तथा तकनीकी पदाधिकारी के रूप में सेल फुटबॉल अकैडमी के पदाधिकारी चंचल भट्टाचार्य, रंजीत हलदर फुटबॉल कोच सेल बोकारो, के द्वारा खिलाड़ियों का ट्रायल स्किल टेस्ट, टेंपरामेंट ,गेम ऐटिटूड के आधार पर टेस्ट लिया जा रहा है।
श्री रणवीर ने बताया कि को भी खिलाड़ी चयनित होंगे उन खिलाड़ियों को पुनः ट्रायल बोकारो में लिया जाएगा।
बोकारो सेल फुटबॉल अकादमी में सारी व्यवस्थाएं निशुल्क प्रदान की जाएगी।
मौके पर बोकारो सेल सीनियर मैनेजर स्पोर्ट्स सुभाष रजक, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव व पाकुड़ जिला फुटबॉल संघ के महासचिव रणवीर सिंह ,बोकारो सेल एकेडमी के तकनीकी पदाधिकारी चंचल भट्टाचार्य, रंजीत हलदर, एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजेश कॉल, फुटबॉल प्रशिक्षिका रेखा कुमारी, नारायण चंद्र रॉय, भैरव चुंडा मुर्मू, लखन कुमार सिंह, फुलकुमारी मढैया, रेफरी आदि मौजूद थे।

IMG 20230410 WA0043 1
IMG 20230410 WA0044
IMG 20230410 WA0045

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!