Search

June 19, 2026 1:46 pm

सैकड़ों की संख्या में काँवरिया का जत्था बाजे गाजे के साथ रघुनाथगंज गंगाघाट को रवाना हुए।

धीरेन साहा

पाकुड़िया हर साल की भांति इस साल भी काँवरिया सेवा समिति पाकुड़िया के तत्वावधान में प्रखंड भर के काँवरियों का जत्था शुक्रवार को पाकुड़िया बाजार से रघुनाथगंज,जंगीपुर गंगाघाट के लिए बस द्वारा गाजेबाजे की टोली के साथ रवाना हुआ । रवाना के पूर्व सैकड़ों की संख्या में काँवरिया पाकुड़िया रामसीता मन्दिर में इकत्रित हुए तथा मंदिर में माथा टेक कर हर हर महादेव,बोल काँवरिया बोलबम की जयकारा लगाते हुए प्रस्थान किया । जत्था में पुरूष से अधिक महिलाओं की संख्या देखी गयी । सभी काँवरिया शनिवार को रघुनाथगंज ,प.बंगाल गंगाघाट से जल उठाकर पाकुड़िया के लिए पैदल प्रस्थान करेंगे, रविवार की शाम को पाकुड़िया पहुँचेंगे तथा अंतिम सोमवारी को पाकुड़िया स्थित शिवालय में जल अर्पित करेंगे । इस दरमियान काँवरिया रविवार को बुढ़ाबाबा शिवमंदिर महेशपुर में जल अर्पित कर विश्राम एवं भोजन करेंगे । रघुनाथगंज से पाकुड़िया पहुँचने तक काँवरिया सेवा समिति पाकुड़िया की ओर से रास्ते में जगह जगह पर काँवरियो के लिए विश्राम, जलपान एवं भोजन की व्यवस्था रखी गयी है । यह व्यवस्था यहाँ सदियो से चली आ रही है तथा परम्परा के अनुसार हर साल श्रावण के अंतिम सोमवारी को पाकुड़िया प्रखण्ड के सैकड़ो लोग रघुनाथ गंज गंगाघाट से जल उठाकर पाकुड़िया शिवालय में जल अर्पित करते हैं । पूरे रास्ते में डीजे की व्यवस्था रहती है तथा बोलबम के गीतों की धुन बजते रहती है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!