लिट्टीपाड़ा पाकुड़
प्रशांत मंडल
पाकुड़ में इन दिनों डीलर द्वारा गरीबों का अनाज की हकमारी की शिकायत लगातार प्रकाश में आ रही है।जहाँ रविवार को लिट्टीपाड़ा में नवाडीह के पास लिट्टीपाड़ा-दुमका मुख्य सड़क को आक्रोशित कार्डधारकों ने सड़क को जाम कर दिया।जानकारी के अनुसार नावाडीह पंचायत के धोपहाड़ी व गोहण्डा गांव के सैकड़ों लाभुकों ने दो माह से अनाज नहीं मिलने को लेकर डीलर के विरुद्ध सड़क जाम कर दिया। लाभुकों ने बताया कि जनवरी व फरवरी माह का राशन डीलर सुनील हांसदा के द्वारा नहीं दिया गया। साथ ही बताया कि डीलर के पास बार-बार जाने के बाद भी डीलर द्वारा राशन ना देखकर लौटा देता था। डीलर द्वारा बताए जाता की चावल नहीं आया है, इस कारण नहीं दे रहे हैं।इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम लगभग 3 घंटा तक रहा। सड़क जाम की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर समझाने का प्रयास किया ।मगर लाभुक अपनी जिद पर अड़े रहे। उसके उपरांत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पद्म किशोर महतो व थाना प्रभारी अरुणिमा बागे जामा स्थल पहुंचकर लाभुकों को आश्वासन दिया कि 4 दिन के अंदर सभी लाभुकों को राशन दिया जाएगा। साथ ही डीलर के विरुद्ध करवाई होगी। इस जाम से राहगीर काफी परेशान दिखे।





