Search

May 9, 2026 2:38 pm

हर्षोल्लास के साथ झामुमो प्रखंड कमिटी मनाएगी हूल दिवस

बिक्की सन्याल

पाकुड़। अमड़ापाड़ा बाजार स्थित झामुमों प्रखंड कार्यालय में प्रखंड कमिटी की एक आवश्यक बैठक प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से 30 जून को हर्षोल्लास के साथ हूल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। हूल दिवस के नायक शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला समिति सदस्य कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला समिति सदस्य संतोष भगत, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि भीमसेन्ट हेम्ब्रम, जिला समिति सदस्य संजीत भगत, जिला समिति सदस्य नाजिर सोरेन, मीडिया प्रभारी आफताब आलम, प्रखंड कोषाध्यक्ष जाकिर हुसैन अंसारी, प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता मुर्मू, महिला मोर्चा प्रखंड उपाध्यक्ष प्रियंका मरांडी, महिला मोर्चा प्रखंड सचिव मिरु हेम्ब्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ता तनवीर अली, इमरान अंसारी, नजरुल अंसारी, मुस्लिम अंसारी, लोदगा मुर्मू, सुरेश टुडू, रमेश मुर्मू, दिलीप रजवार, संतोष हांसदा, कालिदास मुर्मू, माइकेल मरांडी, सिकंदर किस्कू सहित अन्य समर्थक मौजूद थे।

IMG 20230626 WA0039
IMG 20230626 WA0038 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!