Search

May 12, 2026 3:50 am

हस्तशिल्पकारों को विद्युत चाक मिलते ही उनकी चेहरे पर आई चमक

सतनाम सिंह

विद्युत चाक से कर सकेंगे अधिक से अधिक उपार्जन

90% अनुदान पर मिल रही विद्युत चाक: उद्योग विभाग

12 माटी हस्तशिल्पकारों का घर हुआ खुशहाल

पाकुड़ पुराना समाहरणालय स्थित जिला उद्योग कार्यालय में मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग बोर्ड में झारखंड माटी कला बोर्ड से 90% सब्सिडी पर विद्युत चाक का वितरण माटी शिल्पकारों के बीच किया गया। वहीं विद्युत चाक मिलते ही शिल्पकारो के चेहरों पर चमक देखने को मिला, हस्तशिल्पकारों ने कहा कि यह चाक मिलने से हमें बहुत राहत मिली क्योंकि जब हम हाथ से चलाने वाली चाक से जब काम करते थे तो बहुत ही तकलीफ होती थी और हम बहुत जल्द थक जाते थे। क्योंकि चाक का वजन काफी होता है। इस कारण हम ज्यादा मिट्टी का सामान नहीं बना पाते थे। अब हमलोग विधुत चाक से ज्यादा मिट्टी का सामान बना पाएंगे और अधिक से अधिक आय कर पाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के जिला उद्यमी समन्वयक* ने बताया कि यह सरकार की बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है जिससे शिल्पकारों की आय दोगुनी होगी और माटी हस्तशिल्पकारों का जीवन स्तर ऊपर उठेगा।मौके पर मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के जिला उद्यमी समन्वयक देवव्रत कुमार, प्रखंड उद्यमी समन्वयक प्रवीण होरो, डीआईसी से दीपक कुमार, तनु, संजीव महतो एवं अन्य उपस्थित थे।*

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!