Search

May 16, 2026 4:54 pm

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन मवेशी की मौत


*बिक्की सन्याल*

पाकुड़। अमडा़पाडा़ प्रखंड क्षेत्र के डुमरचीर पंचायत के सारजोम टोला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन मवेशी की मौत हो गई। मिलीं जानकारी के अनुसार सारजोम टोला निवासी सोम सोरेन ओर भूटका सोरेन अपने मवेशी को चराने के लिए ले गए थे। वहीं चराने के समय मवेशियों को प्यास लगने‌ पर मवेशी नदी की ओर गए। प्यास बुझाने के बाद मवेश आपस लौट रहे थे। इसी दौरान जमीन में गिरे ग्यारह हजार तार के चपेट में आने से दो बैल और एक बकरी की मौत हो गई।लोगों ने बताया कि अगर आज मवेशी के स्थान पर हमारे कोई बच्चे या हम ग्रामीण होते तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

IMG 20230328 WA0100

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!