प्रशांत मंडल
ओपी प्रभारी टिंकू रजक की सूझ बूझ से चालक एवं उपचालक को निकाला सुरक्षित
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)सिमलोंग ओपी क्षेत्र के गोड्डा धरमपुर मुख्य सड़क चटकम के समीप रविवार को गिट्टी लदा हाइवा का टायर फटने से असंतुलित होकर पुल के नीचे गिरा जिससे चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच 17एन9301 हिरणपुर थाना क्षेत्र के क्रेशर से गिट्टी लोड कर गोड्डा की ओर जा रहा था कि चटकम के समीप हाइवा का अगला टायर फट गया जिससे हाइवा असंतुलित होकर पुल के नीचे गिर कर पलट गया। घटना इतना जबर्दस्त था कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।घटना में चालक हामिद अंसारी 45 और उप चालक बलराम कुमार टुवर ट्रक के केबिन में फंस गय।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों की सहयोग से हाइवा के केबिन में फंसे दोनो को निकाला गया और इलाज के लिए दोनो को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लिट्टीपाड़ा भेज दिया।जहाँ डॉक्टर मुकेश बेसरा द्वारा दोनो का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए चालक हामिद अंसारी को रेफर कर दिया।ओपी प्रभारी टिंकू रजक ने बताया कि हाईवा का अगला टायर फटने से सड़क से दस फीट नीचे जाकर पलटी मारा है जिसके कारण चालक एवं उपचालक केबिन में फंसा हुआ था स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से केबिन से निकाल कर इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है,जहाँ डॉक्टरों द्वारा दोनो का इलाज कर चालक को रेफर कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच में जुट गया है










