बिजली विभाग की लापरवाही से घटी यह घटना।
एक महीना पहले करंट लगने से एक मवेशी की भी हुई थी मौत।
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र डीपीएस स्कूल के पीछे खेत में मवेशियों के चारा के लिए घास काटने के लिए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर निवासी अनीस यादव डीपीएस स्कूल के पीछे की खेतों में आए हुए थे,घास काट घास की पोटली सिर पर उठा कर अनीस यादव खेत की दूसरी तरफ जा रहे थे जहां अनीस यादव लटक रहे नंगी बिजली की तार जो 11हजार हाई वॉल्टेज की तार थी चपेट में आ गए और जबर्दस्त करंट लगने की वजह से युवक अनीस यादव की मौत घटना स्थल पर ही हो गई,लड़का अनीस यादव को करंट लगने और तड़पते देख पास के खेत में घास काट रहे पिता दुबराज यादव दौड़ कर आए और तड़पते हुए अपने लड़के को देख जोर जोर से चिल्लाने लगा, आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे दादपुर गांव के दो व्यक्ति सुकू यादव और अजय यादव दौड़ कर आए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी,दुबराज यादव अपने साथियों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर उचित मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया,सड़क जाम और घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया विकास गोंड और थाना प्रभारी मनोज कुमार को लगी तुरंत बिना समय गंवाए प्रशासन और मुखिया घटना स्थल पर पहुंचे,जहां मुखिया विकास गोंड ने बिजली विभाग को लटके और नंगे तार की शिकायत एक महीना पहले की थी लेकिन यह बिजली विभाग की लापरवाही कहे या नाकामी जिसकी वजह से यह घटना घट गई,बिजली विभाग की वजह से किसी का हंसता खेलता हुआ परिवार में मातम छा गया। घटना स्थल पर पहुंचे बीडीओ पाकुड़,मुखिया और नगर थाना पुलिस के पदाधिकारी घटना स्थल पर जाम किए हुए ग्रामीणों और दुबराज यादव को उचित मुवाब्जा का आश्वासन देकर समझा बुझा कर जाम को हटवाया गया है,तत्काल बिजली विभाग ने मृतक अनीस यादव के पिता दुबराज यादव को पच्चीस हजार रुपए की सहायता की है।










