राजकुमार भगत
पाकुड़। सोमवार को पोषण माह अन्तर्गत पाकुड जिले के विभिन्न प्रखंडो मे जागरूकता रैली सेविकाओं के द्वारा निकाली गई।हिरणपुर प्रखंड मे प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा रैली निकाली गई जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पाकुड के द्वारा बताया गया कि इस माह के अन्तर्गत आँगनबाडी केंद्र स्तर पर 01.9. से 06.09.2023 तक पोषण माह का शुभारंभ किया गया है। गृह भ्रमण के माध्यम से गर्भवती धात्री माताओं को प्रसव के एक घंटे के बाद से एवं लगातार 6 माह तक स्तनपान के महत्व को बताया जाना है। 07.9.से 13.9.23 तक वृद्धि निगरानी करते हुए कुपोषित बच्चो को चिन्हित कर एम टी सी भेजना और परिवार को परामर्श, गोदभराई/अन्नप्राशन के माध्यम से पोषण के महत्व को बढावा दिया जाना है।14.9 से 16.9.23 “खेलो और पढो” के द्वारा प्रारंभिक शिक्षा को बढावा देने हेतु परिवार के सदस्यो के साथ विचार विमर्श एवं स्वदेशी खिलौना बनाने,मोटे अनाज को अपनाने,साफ सफाई,पकवान की प्रदर्शनी,पोषण वाटिका अपनाने पर इस माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम किया जाना है।









