Search

May 19, 2026 5:22 am

20 से 22 फरवरी तक लगेंगे पाकुड़ में राष्ट्रीय जूट मेला, डीसी ने किया निरीक्षण



राजकुमार भगत

पाकुड़। शहर के रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में 20 फरवरी से तीन दिवसीय प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय जूट मेला तैयारी को लेकर गुरुवार को उपायुक्त वरुण रंजन शहर के रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला के आयोजन को लेकर लगने वाले स्टॉल के साथ-साथ प्रदर्शनी को लेकर स्थल का चयन किया। उपायुक्त ने इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। देश के अलग-अलग राज्यों से टीमें इसमें भाग लेगी। पटसन से रिलेटेड जो अलग अलग कंपनी काम कर रही है। जुट कमीशन ऑफ इंडिया जो काम कर रही है। सभी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पाकुड़ जिलावासियों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें कि जुट से जुड़े हुए जो उद्योग है जो भी वैल्यू ऐडेड प्रोडक्ट्स बनाये जाते हैं। राष्ट्रीय जूट मेला के आयोजन की तैयारी जिला प्रशासन के द्वारा प्रारंभ कर दी गई है । मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जेएसएलपीएस डीपीएम प्रवीण मिश्रा, एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

img 20230209 wa00152352202118274127486
img 20230209 wa00161183069923819420784

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!