Search

May 16, 2026 12:59 pm

2982 बंद चापाकलों के विरुद्ध 2782 मरम्मत, नहीं होगी पानी की कमी

राजकुमार भगत

पाकुड़। उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर पेयजल एवम् स्वच्छता विभाग के द्वारा जिले में बंद पड़े चापाकलों का सर्वेक्षण कर पाकुड़ प्रखंड के सभी 992 ,हिरणपुर के 410 में 310 ,लिट्टिपारा.के 449 में 288, अमडापाड़ा के सभी 61,महेशपुर के सभी 468, पकुड़िया. 424 में 393, कुल 2984 के विरुद्ध 2512 चापकलो का मरम्मत कर दी गई है। शेष 270 बंद चापाकलों को मरम्मती का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान पंचायती राज विभाग के तहत 15 वी वित्त के निधी से सड़े हुए पाईप को बदलने व मरम्मती का कार्य मुखिया एवम् पंचायत सचिव के माध्यम से दुरुस्त की गई। उक्त नलकूपों के मरम्मती हेतु ज़िले में कुल 42 अदद नलकूप मरम्मती ग्रुप को विभिन्न प्रखंड में लगाया गया। ख़राब पड़े नलकूपों की मरम्मती हेतु ज़िला स्तर पर नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 9798796348 एवं 6207206524 सूचित किया जा सकता है।वहीं प्रखंड स्तर सम्बंधित सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता का दूरभाष
पाकुड़, हिरणपुर एवम् अमरापारा प्रखंड हेतु 9155863727 और 9773807198 लिट्टिपारा प्रखंड हेतु 8340763109 व महेशपुर एवम् पकुड़िया प्रखंड हेतु 9060535260 नंबर आम जनता सूचित कर सकते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!