अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड के चार गाँव में चांदना, बंगावाड़ी, चौकिशाल और विजयपुर में सोमवार को उड़ान परियोजना अंतर्गत जो जेएसएलपीएस के द्वारा चलाया जा रहा है और मनरेगा से दीदी वाड़ी के तहत चयनित 45 पीवीटीजी परिवारों को पाकुड़िया प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार जी के द्वारा सब्जी बीज कीट का वितरण किया गया। कीट में 8 प्रकार के बीज है जिसमे बैगन,मिर्ची, झिंगा, मूली, लौकी, खीरा, करेला और भिंडी आदि। इस मौके पर प्रखंड पंचायत पदाधिकारी त्रिदीप, जेएसएलपीएस प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रशांत यादव, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी राजीव कुमार और एफटीसी अनूप कुमार के साथ आदिम जनजाति के सभी महिलाएं उपस्थित थे।












