बजरंग पंडित
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में रदीपुर ओपी अंतर्गत बांकुड़ा निवासी नाजिरा बेगम के द्वारा दायर शिकायत वाद संख्या 266/23 पर न्यायालय के आदेश पर महेशपुर थाने में पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ित करने के आरोप में प्राथमिक दर्ज की गई है. वादिनी ने अपने ससुराल वालों रोकिया खातून, अब्दुला शेख, हसीदा बीबी, मिठु शेख, अंसारुल शेख व मिठु शेख के खिलाफ दहेज प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. न्यायालय के आदेश के आलोक में नामजद पांच लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।






