Search

October 27, 2026 6:43 am

ओवरटेक करने के चक्कर में हाइवा अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लिट्टीपाड़ा के सिमलोंग ओपी क्षेत्र के गोड्डा धरमपुर सड़क पकड़िया के समीप एक हाइवा दूसरी हाइवा को पीछे से ठोकर मारने से सड़क के किनारे गिर गया जिससे चालक बाल बाल बच गया। जानकारी के अनुसार एक ही कंपनी का हाइवा गोड्डा की ओर से आगे पीछे धरमपुर की ओर आ रहा था ठीक पकड़िया के समीप पीछे वाला हाइवा ने आगे की हाइवा को ठोकर मार दिया जिससे पीछे वाला हाइवा ही सड़क के नीचे उतर गया और उक्त हाइवा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन इस घटना में किसी भी प्रकार का हताहत होने की सूचना नहीं है। सिमलोंग पुलिस को सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!