Search

May 12, 2026 8:44 pm

महेशपुर मे झामुमो कार्यकर्ताओं ने न्याय मार्च निकाला

केंद्र सरकार के विरोध मे जमकर किया नारेबाजी

इकबाल हुसैन

झामुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महेशपुर प्रखंड के अभूआ,मानिकपुर,जयनगरा सहित रतनपुर में न्याय मार्च निकालकर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। न्याय मार्च झामुमो प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र मुर्मू,युवा नेता बाबुधन मुर्मू,जुग्गु कोड़ा के नेतृत्व में अभूआ, मानिकपुर जयनगरा एवं रतनपुर के विभिन्न गांव में किया गया।इस मौके पर प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू ने कहा की न्याय मार्च प्रत्येक पंचायत में अलग-अलग तिथि को निकली जा रही है । जिस प्रकार हमारे झारखंड के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक षड्यंत्र के तहत फंसा कर जेल भेजा गया है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं मे काफ़ी रोष है।कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी किया।कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार ने साजिश कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई की है। जबकि भाजपा में शामिल होने वाले भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं किया जाता है।कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन को तत्काल रिहा करने की मांग किया।सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को भाजपा केंद्र सरकार झूठे आरोप मे फसाने का काम किया।साजिश के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी सीबीआई के जरिए झूठे मुकदमे में फसाया गया केंद्र सरकार जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तंग किया जा रहा है भाजपा ईडी सीबीआई को नचा रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री को इसलिए परेशान किया जा रहा है ताकि केंद्र सरकार को 2024 का लोकसभा चुनाव जीतना है झारखंड की जनता कतई उनके सपनों को पूरा नहीं होने देगी।इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष मिलन शेख,फूलटन शेख,ब्रेन्टियुस हेमब्रम, नासिर शेख, जनता किस्कू, निबुली सोरेन, कालिदास सोरेन, अलामीन शेख न्यूटन शेख, रफ़ी शेख, नुना मुर्मू, संतोष मुर्मू, पोलास माल,निपेन माल, वसीम शेख, पोलटू शेख, वोटई शेख, होपोंटा हेमब्रम,बोडो हेमब्रम,जाबिर अली,पुलिस सोरेन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240221 wa00347438838666192513764

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!