Search

October 27, 2025 3:50 am

महेशपुर विधानसभा भारतीय मजदूर संघ क्लब के द्वारा रामनाथपुर में भैंसा लड़ाई का किया गया आयोजन

21 से 23 फरवरी तक चले इस प्रतियोगिता का फाइनल 23 फरवरी को हुआ।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

भारतीय जनता पार्टी की अनुसांगिक ईकाई भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले रामनाथपुर मे भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का फाइनल 23 फरवरी को खेला गया जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के विजेता टीम के लिए क्रमशः 12000 व 25 किलो पोल्टी, 10000 व 20 किलो पोल्टी, 1500 व 7 किलो पोल्टी एवं 1500 व 7 किलो पोल्टी बतौर पारितोषिक व्यवस्था की गई । इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह राजमहल लोकसभा प्रभारी बाबूधन मुर्मू , भाजपा के जसेन मिश्रा युवामोर्चा,भाजपा S T मोर्चा जिला महामंत्री सह लिट्टीपाङा विधानसभा संगठन प्रभारी जुनस टुडू, रामनाथपुर पंचायत के मुखिया लाखीराम हंसदा, वार्ड सदस्य भैरो मुर्मू, पोरबा बाबा रामलाल सोर, सुशील सोरन, अध्यक्ष मारांग टुडू, शिवधन मुर्मू, सचिव लाल सोरन, मसोदि मरांडी,एवं कोषाध्याक सोना सोरन, साहेब सोरन उपस्थित थे।

img 20240223 wa00404678631682940496870
img 20240223 wa00414836887107356429943

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर