Search

May 6, 2026 11:20 am

हिंदुओं को हिंसक बताने पर भाजपा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन।

राजकुमार भगत

पाकुड़ – एक जुलाई को सदन के कार्यवाही में राहुल गाँधी द्वारा देश के हिन्दूओं को हिंसक कह अपमानित कर गहरा आघात पहूँचाये जाने एवं पूरे इंडी गठबंधन द्वारा उनके तुष्टिकरण के ऐसी गंदी राजनीति का खुलकर समर्थन किये जाने के विरोध में जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय के नेतृत्व में पाकुड़ नगर स्थित बिरसा चौक में राहुल गाँधी का पुतला दहन कर घोर विरोध प्रदर्शन किया।जिला अध्यक्ष के द्वारा कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि राहुल गांधी पूरे देश के हिन्दूओं से माफी मांगे।

भाजपा का अगला कार्यक्रम

डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती दिवस 06 जुलाई तक सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्त्ता ”एक पेड़ माँ के नाम“ के तहत वृक्षारोपण ,एवं सभी मंडलों में तालाबों आदि जलस्त्रोंतो को प्लास्टिक मुक्त करने के कार्य करेंगे। सभी बूथों पर आगामी 06 जुलाई को शडॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती दिवस मनाया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर जिलास्तरीय जनसमस्याओं को चिन्हित कर यथाशीघ्र समाधान हेतु सरकार व प्रशासन के समक्ष रखगे ।सरकार के सभी गलत नीतियों-कार्यशैलियों विरोध करेंगे। बूथस्तर के कार्यकर्त्ताओं के सम्मान में पाकुड़ जिला के तीनों विधानसभाओं 13.07.24 को लिट्टीपाड़ा विधानसभा एवं दिनांक- 14.07.24 को महेशपुर विधानसभा तथा दिनांक- 14.07.24 को पाकुड़ विधानसभा में ”अभिनन्दन विजय संकल्प सभा“ का आयोजन किया जाएगा। पुतला दहन में वेणी प्रसाद गुप्ता, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, महेशपुर पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन एवं सुफल मरांडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, दानियल किस्कु, देवीधन टुडू, हिसाबी राय, धर्मेन्द्र त्रिवेदी, राजेन्द्र शेखर सिंह, तपन मंडल, भाजपा नेत्री शर्मिला रजक, किस्टु सोरेन, अजित रविदास, मंगल हांसदा, अरूण चौधरी, सदानंद रजवाड़, पंकज साहा, गौतम पाल, कैलाश मंडल, कालीदास मरांडी, बबलु मरांडी, वकील हेम्ब्रम, महेश्वर टुडू, रूपेश भगत, बिक्रम कुमार मिश्रा मौजूद रहे।

img 20240702 wa00342064338335415432969

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!