मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली से भारत का मानचित्र बनाकर उसमें वोट करेगा पाकुड़ बनाया गया। साथ ही निर्वाचन आयोग का अधिकारिक चिन्ह भी बनाया गया। सभी अधिकारियों ने रंग बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर पाकुड़ का मतदान प्रतिशत ऊंचा रखने का दिया संदेश।
20 नवंबर को अधिकतम मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
राजकुमार भगत
शुक्रवार को संथाल परगना के आयुक्त श्री लालचंद डाडेल, पाकुड़ जिले में स्वीप कोषांग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। समाहरणालय परिसर में जिला प्रशासन के स्वीप कोषांग की ओर से तरह- तरह की गतिविधियाँ आयोजित की गई। इस दौरान 20 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता वोट डालने पहुँचे और लोकतंत्र की मज़बूती में सक्रिय भागीदारी हो, इसके लिये आमलोगों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पड़ोसी जिलों के अधिकारी जिसमें जामताड़ा के उपायुक्त, साहेबगंज, जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक एवं दुमका के परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण शामिल हुए। इस दौरान जिला प्रशासन के स्वीप कोषांग की ओर से तैयार मतदाता मोबाईल स्टीकर व वाहन स्टीकर को लांच किया गया। साथ ही समाहरणालय परिसर में बनाई गई आकर्षक रंगोली एवं सेल्फ़ी पॉइंट में पदाधिकारियों ने तस्वीरें खिंचवायी। वहीं हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर तथा गुब्बारे उड़ाकर मतदान प्रतिशत ऊंचा रखने का संदेश दिया।









