Search

April 26, 2026 12:57 am

झामुमो की बढ़ी लोकप्रियता से विपक्षी पार्टियों में मची खलबली, प्रोफेसर स्टीफन मरांडी।

झामुमो प्रत्याशी स्टीफन मरांडी के समक्ष बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया :- प्रखंड के मोंगलाबांध स्थित विधायक आवास में सोमवार को बीजेपी के दर्जनो कार्यकर्ताओं ने महेशपुर विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी सह विधायक स्टीफन मरांडी जी एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी के समक्ष बीजेपी पार्टी त्याग कर झामुमो पार्टी का दामन थामा। सभी को विधायक स्टीफन मरांडी और उपासना मरांडी ने झामुमो पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया । शामिल होने वालो में मुख्य रूप से श्रीदम दास,सामनेस बास्की, बालेबाबू मुर्मू,हरिलाल आदि अन्य थे इस मौके पर स्टीफन मरांडी ने कहा आज से आप सब हमारे पार्टी नहीं बल्कि परिवार के सदस्य हुए जब भी हमारी मदद की जरुरत पडे आप सब बेझिझक हम से बात करें हम आप सबो के मदद के लिए हर हमेशा तैयार है। साथ ही हेमंत सोरेन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में बताया । उपासना मरांडी ने कहा की विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी प्रो.स्टीफन मरांडी को जीताकर पुनः हेमंत सोरेन की सरकार बनाने की अपील की । आगामी 20 नवंबर को क्रम संख्या तीन में तीर धनुष पर वोट देकर हेमंत सोरेन जी का हाथ मजबूत करने की बाते बताई ।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे ।

img 20241113 wa00559130049945360121178

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!