Search

October 6, 2026 1:41 am

अखिलेश यादव से अकिल अख्तर की मुलाकात, झारखंड चुनाव पर गहन चर्चा

स्वराज सिंह

पाकूड। पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान पाकुड़ विधानसभा सहित झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में चुनावी रणनीतियों, आगामी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत करने के उपायों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। अखिलेश यादव ने पार्टी की आगामी योजनाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और झारखंड में पार्टी की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन किया। अख्तर ने कहा कि अखिलेश यादव के स्नेह और समर्थन ने पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!