प्रशांत मंडल
हिरणपुर थाना क्षेत्र के हिरणपुर बरहरवा सड़क मिशन के समीप हिरणपुर पुलिस ने एक कोयला लदा ट्रक जब्त किया है, जिसमें कोयला कुजू रामगढ़ से लादकर दुमका, कठिकुंड, अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा के रास्ते बरहरवा जा रही थी। गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम एवं हिरणपुर पुलिस ने चालक से आवश्यक कागज की मांग की, लेकिन चालक के पास कोयला से संबंधित फर्जी कागजात थे, जो 13 नवंबर की शाम तक ही वैध थे। इस मामले में वन विभाग के कर्मी निलु निकूदिमुस किस्कू ने बताया कि कोयला से संबंधित कागजात फैल पाया गया है और वरीय पदाधिकारी को सूचना कर दी गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।






