Search

October 5, 2026 11:30 pm

पुलिस अधीक्षक की मतदाताओं से अपील: निर्भिक होकर करें मतदान, लोकतंत्र को बनाएं सशक्त।

सतनाम सिंह

पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिले के मतदाताओं से अपील की है कि वे 20 नवंबर को निर्भिक होकर मतदान करें और लोकतंत्र को और सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करें। साथ ही, पुलिस अधीक्षक ने कल शनिवार को होने वाले भव्य वोट कार्निवल कार्यक्रम को लेकर भी जिलेवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोकतंत्र की भावना को मजबूत करने में मदद करेगा।
इस अपील के माध्यम से, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!