Search

October 5, 2026 11:30 pm

झारखण्ड से एक एक बंगलादेशी घुसपैठियों को बाहर खदेड़ेंगे – शिवराज सिंह चौहान

भाजपा की चुनावी सभा मे उमड़ी लाखों की भीड़

झामूमो कमीशनखोरों की पार्टी,झामुमो यानि झारखंड मिटाओ पार्टी है, शिवराज सिंह चौहान।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): झारखण्ड में रोटी , माटी व बेटी के साथ खिलवाड़ कर रहे बंगलादेशी घुसपैठियों को चुन चुनकर देश के बाहर खदेड़ेंगे। जिसे झामूमो व कांग्रेस ने पनाह दिए हुए है। शुक्रवार को हिरणपुर स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा। सभा मे हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे। केंद्रीय कृषि मंत्री ने अपने ओजस्वी सम्बोधन में गर्जना करते हुए कहा कि झामूमो पति , पत्नी व भाई की पार्टी बनकर रह गया है। इस पार्टी का मूल कार्य कमीशनखोरी है। झारखण्ड को जेएमएम व कांग्रेस ने तबाह कर दिया। बिना पैसा का कोई काम आमलोगों का नही हो पा रहा है। अबुआ आवास में भी 20 हजार की कमीशनखोरी। राज्य की विकास को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार ने 3.84 लाख हजार करोड़ की राशि दी गई।जल जीवन मिशन को लेकर 10 हजार करोड़ की राशि दी गई। पर इस राशि का उपयोग जनहित में नही की गई। उन्होंने कहा कि राज्य में बालू की लूट मची हुई है।महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ की जा रही है। हेमन्त सोरेन ने कहा था कि पांच लाख नोकरी न देने पर पद से त्यागपत्र दे देंगे। पर पांच वर्षों में एक भी नोकरी युवाओ को नही मिली। पेपर लीक कर युवाओ की भविष्य के साथ खिलवाड़ की गई। उत्पाद सिपाही भर्ती में 19 युवाओ की मौत हो गई। भाजपा की सरकार आने पर राज्य में रिक्त पड़े 2.87 लाख को भर्ती किया जाएगा। स्नातक बच्चो को हर माह दो हजार बेरोजगारी भत्ता , 3100 रुपये प्रति क्विंटल कृषको से धान खरीद , खेतो में सिंचाई की सुविधा , गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओ को प्रति माह 2100 रुपये , 500 रुपये में गैस सिलेंडर , वर्ष में दो सिलेंडर निशुल्क , प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभ आदि दिया जाएगा । झारखण्ड में हेमन्त सोरेन की सरकार से मुक्ति पाने के लिए एक उलगुलान की आवश्यकता है। जिन्होंने लोगो का नही स्वंय का विकास किया। जिससे मुक्ति पाना आवश्यक है। सहारा इंडिया में जमा राशि का भुगतान भी जल्द किया जाएगा। लोगो से अपील करते हुए कहा कि आप बीजेपी में वोट देकर बाबुधन मुर्मू को भारी मतों से जिताये। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी दुर्गा मरांडी , जिलाध्यक्ष अमृत पांडे , मिस्फीका हसन , कामेश्वर दास , किस्तु सोरेन , खुदीराम साहा आदि उपस्थित थे।

img 20241115 wa00581672670171482161915

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!