Search

October 5, 2026 11:31 pm

मतदान केंद्रों की तैयारी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय लिट्टीपाड़ा के सभागार में सभी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक / सचिव, सेक्टर ऑफिसर, विद्युत एवं पेयजल विभागों के अभियंताओं के साथ निर्वाची पदाधिकारी —सह—प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिट्टीपाड़ा प्रखंडान्तर्गत विद्यालयों में अवस्थित सभी मतदान केंद्रों में मतदान दिवस के एक दिन पूर्व और मतदान के दिन मतदान कर्त्तव्य हेतू मतदान कर्मियों और मतदाताओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने और मूलभूत सुविधाओं ( AMF) को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के. सी.दास, बीपीआरओ कमल पहाड़ियां, शिक्षा विभाग बीपीओ आतिश भट्टाचार्य, कनीय अभियंता जेम्स मुर्मु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!