Search

October 5, 2026 9:26 pm

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर ओपी प्रभारी ने निकाला फ्लैग मार्च।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को सिमलोंग ओपी क्षेत्र में ओपी प्रभारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में फ्लैगमार्च निकाला गया।इस दौरान एएसआई मुकेश कुमार और आईटीबीपी के जवानों द्वारा बेहरा ,कुंजमोना ,डांगाकुड़िया, छोटा मालीपाड़ा,लिलातरी बड़ाघगरी, सहित अन्य गांव का भ्रमण कर आमलोगों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील किए।ओपी प्रभारी कुमार ने बताया कि मतदाता आमलोग निडर होकर मताधिकार का प्रयोग करने का अपील किए।पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!