Search

April 25, 2026 4:36 pm

हिंदू खतरे में और बांग्लादेशी जैसे शब्द भाजपा को हमेशा चुनाव के वक्त याद आते हैं, अधीर रंजन चौधरी।

देश को बांटने का काम करती है भाजपा जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली, अधीर रंजन चौधरी।

कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी ने निशात आलम के पक्ष में किया जनसंपर्क।

सतनाम सिंह

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को झारखंड के पाकुड़ में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी निशात आलम के समर्थन में एक बड़ा जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की।
अधीर रंजन चौधरी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आलमगीर का परिवार आपके घर का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से आगे कहा कि भाजपा के झांसे में न आएं, क्योंकि भाजपा हमेशा देश को बांटने का काम करती है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा देश को एकजुट रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है, क्योंकि पाकुड़ कांग्रेस परिवार आपके काफी करीब है और हमेशा जनता के हित में ही रहते हैं। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वे हमेशा चुनाव के वक्त हिंदू खतरे में और बांग्लादेशी राग अलापने लगते हैं, जो कि एक झूठ का पुलिंदा है।
अधीर रंजन चौधरी ने पाकुड़ के गगन पहाड़ी, पाली तारानगर, नीलामी और कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जनता का भी समर्थन खुलकर देखने को मिला, और ग्रामीणों ने आलमगीर जिंदाबाद, निशात आलम जिंदाबाद, तनवीर आलम जिंदाबाद के नारे लगाए। यह घटना झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

img 20241116 wa00454902014253759139849
img 20241116 wa00448119220946005499521

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!